सुहाना सफर #2021
New Year 2022 (Wish Image) • सच में ऐसा वर्ष जिसकी शायद ही कोई कल्पना मात्र भी किया होगा। • शायद ही कोई भविष्यकर्ता इसकी भविष्यवाणी मात्र भी किया होगा। 2021 क्यों यादगार रहेगा...🤔 2020 में कोविड-19 के खतरनाक प्रकोप के बाद अब 2021 का समय आ गया था, लोग कोविड-19 को धीरे धीरे भूलने लगे थे, सारे स्कूल कॉलेजे धीरे धीरे खोले जा रहे थे तभी फिर से कोविड अपने पुराने रूप में उस से भी खतरनाक प्रकोप के साथ लोगों के बीच आ गया। लगभग 1 साल हो चुके थे शायद फरवरी का महीना चालू हो गया था, तभी फिर से सारे अच्छे उम्मीदों पर पानी फिर गई और सारे स्कूल कॉलेज एवं अन्य सारी सुविधाएं बंद कर दी गई।उसी बीच कुछ बड़े समाजसेवियों ने दिल से गरीब/असहाय लोगों की सेवा करके आपने अंदर छिपे ईश्वर रूपी क्षमता को दिखाई। वैसे महापुरुषों को मैं अपने तरफ से तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। 🙏 फिर उसके बाद लगभग छह-सात महीने तक लगातार लॉकडाउन से गरीब लोग परेशान रहें। इसमें सबसे ज्यादा परेशान मिडिल क्लास फैमिली रहते थे। पूरी दुनिया अस्त व्...